Posts

Showing posts from February, 2018

कहा गया था जिसदिन भारतीय जनता पार्टी को मौका मिलेगा,एक एक पाई हिन्दुस्तान की वापस लाई जायेगी विदेशो में जमा कालाधन सौ दिनो में वापस लाई जायेगी

Image
 बड़े बड़े भ्रष्टाचारियो को यदि न पकड़के उनके द्वारा चोरी और लुट की गई धन की जब्ती करने के बजाय उसपर छुट और बड़ावा यदि दिया जाय तो उसके अच्छे दिन और अच्छे परिणाम ज्यादेतर बड़े बड़े भ्रष्टाचारियो के ही आते हैं जो अपने कालाधन से और अधिक मुनाफा बटोरके दिन रात भोग विलाश करने में ही लगे हुए रहते हैं|और इसका सबसे बुरा असर बुरे दिन के रुप में ज्यादेतर उन लोगो को झेलनी पड़ती है जिनकी मौते गरिबी भुखमरी से हर रोज हो रही होती है|जो लोग ही चोरी और लुट का शिकार सबसे अधिक हुए हैं,जिसके चलते सोने की चिड़ियाँ के नागरिक होते हुए भी लंबे समय से गरिबी भुखमरी से संघर्ष कर रहे हैं|जिनकी गरिबी भुखमरी हटाने की अबतक सिर्फ वचन और शपथ ली जाती रही है,जो हमेशा ही देश से गरिबी भुखमरी हटाने के मामले में तोड़ दी जाती है|क्योंकि जो खुब सारा धन देश और जनता का है,जिसकी चोरी और लुट करके पर्यावरण और इंसानियत को बहुत बड़ी हानि हुई है,उसकी जब्ती आजतक ठीक से नही हो पा रही है|जिसके बारे में कई आंकड़े बस समय समय पर कभी वोट बटोरने के लिये तो कभी इसके बारे में सिर्फ चर्चा करने के लिये आते जाते रहते हैं|जिसके बारे म...