कर्नाटक में चाहे कांग्रेस की सरकार बने या फिर भाजपा की दोनो एक दुसरे के लिए सबसे भ्रष्ट पार्टी है

Khoj123
कर्नाटक में चाहे कांग्रेस की सरकार बने या फिर भाजपा की दोनो एक दुसरे के लिए सबसे भ्रष्ट पार्टी है:
अजादी के समय से ही कांग्रेस सरकार के द्वारा अजाद देश का पहला प्रधान सेवक नेहरु के नेतृत्व में आधुनिक भारत का नारा देते हुए साठ सालो तक शासन किया गया है|जिस कांग्रेस सरकार की विकाश नीति से गरिबी हटाओ का नारा देने के बाद 2014 ई. का लोकसभा चुनाव आते आते अजादी के समय की अबादी जितनी बीपीएल अबादी हो गई है|और अब साठ साल बनाम साठ महिने का अवसर मांगकर भाजपा सरकार के शासन में भी साठ महिना साईनिंग इंडिया के बाद साठ महिना डीजिटल इंडिया के लिए अवसर मांगकर आधुनिक बीपीएल भारत के बाद डीजिटल बीपीएल इंडिया होने जा रही है|जिसके साथ साथ नशे का व्यापार में भी विकाश मानो बीड़ी का आधुनिक अपडेट होकर डीजिटल सिगरेट हो गई है|ऐसी आधुनिक और डीजिटल विकाश सफर में चाहे कांग्रेस सरकार आये या फिर भाजपा सरकार आये,इन दोनो ही पार्टी की सरकार देश के सबसे अधिक राज्यो में भी है,और केन्द्र में भी जनता ने इन्हे ही एक एक बार तो भारी बहुमत से भी जिताया है|जिस तरह की भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीत किसी अन्य पार्टी को अजादी से अबतक नसीब ही कहाँ हुआ है?बहुत सी पार्टियाँ तो नोटबंदी की कतार लगाये अपने नेतृत्व में केंद्र सरकार बानाने का अवसर आने का लंबी इंतजार कर रही है| और ये भाजपा कांग्रेस है कि अपनी विशेष प्रकार का अमिरी और गरिबी का विकाश करके बार बार मानो नोटबंदी लाईन में सबसे आगे रहकर नोट बदलने की तरह सिर्फ सत्ता की कुर्सी अदला बदली करते रहना चाहती है|जो बाकियो को कतार में ही लंबे समय से खड़ा कराके सिर्फ सबके अच्छे दिन लाने का वादा करते रहना चाहती है|जिस कतार में जिस तरह सौ से अधिक लोगो की मौत नोटबंदी में हुई थी,उसी तरह ये भाजपा कांग्रेस की बनने वाली सरकार एक से अधिक बार सत्ता में वापसी करके अपनी सरकार बनाने की कतार में लगी न जाने कितने ही पार्टियो को या तो खुद से विलय करा रही है,या फिर गठबंधन करा रही है|जिनके लिए भाजपा कांग्रेस को आगे की कतार से हटते हुए जनता भी अबतक देखना सायद पसंद नही कर रही है|जिसके चलते ही तो केन्द्र के साथ साथ बहुत से राज्यो में भी भाजपा कांग्रेस को ही बार बार सबसे अधिक वोट देकर सिर्फ अदला बदली कांग्रेस भाजपा करके सबसे आगे की कतार में लंबे समय से इन दोनो ही पार्टियो को अदला बदली करके लगाई हुई है|जो दोनो पार्टी एक दुसरे को देश की सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी का आरोप लगाकर बार बार जनता से सबसे अधिक राज्यो में सबसे अधिक वोट भी हासिल करते आ रही है|इसलिए जाहिर है कर्नाटक में चाहे कांग्रेस की सरकार बने या फिर भाजपा की सरकार बने,जनता ने ही इन दोनो को सबसे अधिक वोट दिया है|जो पहले भी देती रही है इसमे आश्चर्य होने की कोई ऐसी बात नही की भारी बदलाव आ गया है वोटिंग या सरकार बनने को लेकर|इसलिए यह जानकर कभी कभी तो आश्चर्य जरुर लगता है कि जो भी सरकार बनने जा रही है,वह सरका उसी जनता की चुनी हुई है,जिसकी भिड़ सड़को में हर रोज विरोध प्रदर्शन करते हुए भी कांग्रेस भाजपा के खिलाफ ही दिखती रहती है|जिसके बाद अगली चुनाव में कांग्रेस भाजपा को ही फिर से सरकार की अगली कतार में खड़ी भी कर देती है|जिस एक ही खबर को बार बार वायरल करके कतार लगा लगाकर हर रोज पढ़ना पढ़ाना भी मानो कांग्रेस भाजपा को ही इस तरह की खबरो में वायरल करके भाजपा कांग्रेस का प्रचार प्रसार भी फ्री में हर रोज करते रहना है|जिसे ही रोज देख सुन और पढ़कर मैने भी ये पोस्ट लिखना जरुरी समझा और अपने विचार रखे हैं कि भाजपा कांग्रेस दरसल एक दुजे के लिए ही बनी है और एक दुसरे का पूरक भी हैं|जिसमे से एक मुक्त तो दोनो ही केन्द्र से ही नही कई राज्यो से भी मुक्त हो जायेगी यदि सभी राज्यो की स्थानीय जनता ने कई स्थानीय पार्टी में किसी एक को भारी बहुमत से राज्य में जीताया और केन्द्र में सभी स्थानीय पार्टीयो ने आपस में गठबंधन करके केन्द्र में चुनाव लड़कर भाजपा और कांग्रेस दोनो के हीसाथ हमे धोखा हुआ है और दोनो ही पार्टी की सरकार जब बनती है केंद्र में तो ये दोनो पार्टी अपने केन्द्रीय शक्ती का इस्तेमाल करके सीबीआई का डंडा उन सभी पार्टियो पर चलाना सुरु कर देती है जो कि इन दोनो कांग्रेस भाजपा पार्टी के खिलाफ मजबुती से लड़ने की तैयारी कर रही होती है|क्योंकि मेरी मंथन तो यह बतलाती है कि भाजपा कांग्रेस बाकि पार्टियो को सीबीआई से डराती नही है बल्कि वह खुद ही चूँकि भविष्य को लेकर डरी हुई है कि कांग्रेस भाजपा दोनो की सत्ता केन्द्र से चली जाने के बाद क्या होगा उन बड़े बड़े आरोपो का जो कि भाजपा कांग्रेस दोनो एक दुसरे को देश का सबसे भ्रष्ट पार्टी बतलाकर भी एक दुसरे को एक ख्रोंच भी नही लगाते रहे हैं इन दोनो की सरकार के रहते हुए बस चुनाव से पहले एक दुसरे को जेल में डालेंगे कहते हैं और चुनाव जीतने के बाद कह देते हैं मामला कोर्ट में है|या तो सचमुच में कोर्ट ही इन दोनो को सजा देने के लिए नही बल्कि बचाने के लिए सबसे बेहत्तर विकल्प साबित हो रही है सबसे बड़ी बड़ी भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए भी|जबकि रोजमरा जिवन में आम आदमी के उपर यदि हजारो या लाखो रुपये की चोरी बल्कि पोकेट मार को भी कभी कभी तो अदालत में तुरंत सजा तो मिलती ही है,पर उससे पहले थाना में पुलिस के डेडे भी पड़ते हैं और उससे भी पहले जनता भी कभी कभार किसी पॉकेटमार पर एक साथ टुट पड़कर लात घुसा जुता चप्पल से ये बतलाती है कि उसने बहुत बुरा काम किया है|जबकि कांग्रेस भाजपा के उपर हजारो लाखो की नही,बल्कि हजारो लाखो करोड़ की भ्रष्टाचार करने का आरोप है पर जनता उसे केंद्र में ताज तो भारी बहुमत से पहनाती ही है,पर सबसे अधिक राज्यो में भी कांग्रेस भाजपा को ही वोट करके सबसे अधिक राज्यो में कांग्रेस भाजपा को ही सर में सत्ता का ताज पहनाती है|जैसे कि इस समय कर्नाटक में भी भाजपा कांग्रेस ही जनता का लाडला बनी हुई है|और देश में भी यही दोनो पार्टी ही लाडला बनी हुई है|फिर कांग्रेस भाजपा के विरोध में जो आंदोलन प्रदर्शन और अनशन होते रहते हैं वह किसलिए कि जाती है और अजादी से लेकर कांग्रेस के उपर बड़े बड़े भ्रष्टाचार का केश क्यों चल रहे हैं साथ ही भाजपा में भी बड़े बड़े भ्रष्टाचार के केश क्यों चल रहे हैं?सिर्फ ये सब दिखावे के लिए कि सिर्फ ये दोनो सबसे बड़े भ्रष्ट पार्टी और सबसे अधिक मुल्य का चोरी करने की आरोपी हैं,जो असल में जनता का लाडले हैं|दोनो कोई ऐसा कार्य नही करते जिससे की देश और प्रजा का भारी नुकसान हुआ है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मी के मौसम में उगने वाले ये केंद फल जीवन अमृत है और उसी फल का केंदू पत्ता का इस्तेमाल करके हर साल मौत का बरसात लाई जा रही है

साक्षात मौजुद प्रकृति भगवान की पुजा हिन्दु धर्म में की जाती है , न कि मनुवादियो के पूर्वज देवो की पुजा की जाती है

गुलाम बनाने वाले मनुवादी के पूर्वजों की पूजा करने वाला मूलनिवासी फिल्म कोयला का गुंगा हिरो और मनुवादी प्रमुख बिलेन है