घोटाले में कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार दोनों का हाथ है
यह पोस्ट किसी को यदि अच्छा लगे तो इसे जरुर बांटे ! और यदि खराब लगे, जिसके चलते की कोई इसे पुरा न पढ़ना चाह रहा हो तो कोई जरुरी भी नही है ! पर किसी को यदि मेरे द्वारा लिखे गए इस तरह के पोस्ट पर दिलचस्पी है , तो मेरा इस ब्लॉगर साईट में मौजुद सैकड़ो ऐसे पोस्ट मौजुद है | जिसे समय निकालकर पढ़ने से पता चल जाएगा कि मैने कांग्रेस भाजपा दोनो ही पार्टीयो की शासन को गलत क्यों कहा है | कांग्रेस भाजपा दोनो ही पार्टीयो ने इस देश में सरकार बनाकर अपने कार्यकाल के दौरान विकाश नही बल्कि बड़े बड़े घोटाले किये हैं | इन दोनो ही पार्टीयो ने देश का आर्थिक विकाश करने के लिए PHD नही बल्कि देश का बेड़ा गर्त करने के लिए बड़े बड़े घोटाले करके गरिबी भुखमरी बेरोजगारी कायम रखने के लिए PHD कर रखा है | जिसका आधुनिक भारत , गरिबी हटाओ , शाईनिंग इंडिया , डीजिटल इंडिया ज्ञान ऐसे बांटते रहते हैं जैसे कि इनके शासन में देश का प्रत्येक परिवार गरिबी भुखमरी बेरोजगारी मुक्त हो गया है | जबकि सच्चाई यही है कि ये दोनो ही पार्टी अपने शासन के दौरान गरिबी भुखमरी बेरोजगारी मुक्त करने के बजाय बड़े बड़े घोटाला युक्त शासन को अपडेट करने में ज्यादे ध्यान देते आ रहे हैं | भाजपा सरकार में अभी जो बैंक से जुड़े बाईस हजार से अधिक करोड़ का एक और बड़ा घोटाला खबर सामने आ रही है , वह कोई नया नही है | क्योंकि बड़े बड़े घोटालो का जन्म 2014 ई० में नही हुआ है | और न ही इस देश का बेड़ा गर्त होकर गरिबी भुखमरी बेरोजगारी कोई 2014 ई० में जन्म लिया है ! भाजपा कांग्रेस के खास अँधभक्त जो की भाजपा कांग्रेस को देश का सबसे बेहत्तर पार्टी सोचकर अपनी पुरी जीवन लगातार वोट करते आ रहे हैं , उनको भी पता है कि 1947 ई० से लेकर अबतक 75 सालो में लगभग 60 साल कांग्रेस और 10 साल से अधिक भाजपा का शासन रहा है | वह भी दोनो ही पार्टीयो के द्वारा भारी बहुमत से भी जीतकर रहा है | बल्कि भाजपा तो 2014 ई० में 60 साल के बदले हमे 60 महिने का मौका दिया जाय कहकर भारी बहुमत से चुनाव जीतकर अबतक भी शासन कर रही है | इन दोनो पार्टी का तो देश के सबसे अधिक राज्यो में भी सरकार रही है | फिर भी ये दोनो और दोनो के अँधभक्त चुनाव आते ही ऐसे वोट की जुगाड़ में जुट जाते हैं , जैसे इन्हे विकाश को पैदा करने के लिए पहले कभी मौका ही नही मिला है ! जबकि इन्हे लगातार खासकर कांग्रेस को तो लगभग 60 सालो तक मौका दिया गया है | इतना मौका मिला की कांग्रेस सरकार बनते समय कई नेता जवानी में मंत्री बनकर बुढ़ापा तक शासन करते रहे | जिनमे से कई तो आधुनिक विकाश को पैदा करने के लिए जवान से बुढ़ा होकर अपनी पुरी जीवन यात्रा समाप्त कर चुके हैं | और कई इस इंतजार में पुरा करने वाले हैं कि घाट जाते जाते सायद और ऐसा कांग्रेस दौर आए जब दशको तक फिर से इस देश की सत्ता कांग्रेस के पास हो | मुँह में दांत नही पेट में आंत नही , भोजन से ज्यादे बार दवा खा खाकर बुढ़ापा के अंतिम समय में भी मंत्री बनने के सपने ऐसे देखते रहते हैं , जैसे मानो जिस विकाश को पुरी जवानी मौका मिलने पर भी नही पैदा करा पाए , उसे ऐसी उम्र में उनके मंत्री बनते ही देश में भारी बदलाव आ जाएगा | जिस भारी बदलाव के लिए ही तो कांग्रेस को लगभग 60 साल और भाजपा को दस साल से अधिक का समय मिल चुका है | भाजपा तो सिर्फ साठ महिने में ही भारी बदलाव करने की बाते करके 2014 ई० में भारी बहुमत से चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी | जनता ने सायद यह सोचकर भी भाजपा को भारी बहुमत से जीताई थी कि कांग्रेस ने जो साठ सालो तक कुकर्म किया वह सायद भाजपा नही करेगी | लेकिन भी अबतक घोटालो का सिलसिला जारी ही है , जिसके चलते स्वभाविक भी है कि गरिबी भुखमरी बेरोजगारी यात्रा आजतक भारी तादार में जारी है | क्योंकि इन दोनो ही पार्टीयो ने अपने कार्यकाल के दौरान विकाश नही बल्कि बड़े बड़े घोटाले किये हैं | जिसके चलते इन दोनो ही पार्टीयो के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर बड़े बड़े आंदोलन भी होते रहे हैं | कभी कांग्रेस के खिलाफ हो रहे थे तो अब भाजपा के खिलाफ हो रहे हैं | जिसका सबसे प्रमुख कारन तो यह भी है कि इस देश में घोटाले करने वालो का तो बहुत बड़ी लिस्ट कोर्ट कचहरी में भी मौजुद है , जो कि बड़ते ही जा रही है , पर उनपर उचित कारवाई नही हो रही है | जैसे की अभी का जो एक और अपडेट नया बैंक घोटाला केश CBI के पास दर्ज हुआ है , वह भी सिर्फ चुनाव के चलते कुछ समय तक गर्माएगा उसके बाद उसी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा , जहाँ पर इससे भी बड़े बड़े घोटालो का भंडार पड़ा हुआ है | और चूँकि लगभग बाईस हजार करोड़ से भी अधिक का नया घोटाला भी कांग्रेस भाजपा शासन के दौरान ही चल रही थी | जिसपर कारवाई होना मतलब कांग्रेस भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान होना | क्योंकि दोनो ही पार्टी इससे भी बड़े बड़े घोटालो में डुबी हुई है | और दोनो ही पार्टी सिर्फ एक दुसरे के खिलाफ कारवाई करने की बाते करके चुनाव जीतती रही हैं | पर चुनाव जीतकर कारवाई सायद ही कभी ऐ दोनो एक दुसरे के खिलाफ करने की सोचती हैं | जैसे कि 2014 ई० में भाजपा भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतकर आने से पहले जो कांग्रेस की सरकार लंबे समय से चल रही थी , उसके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर बड़े बड़े आंदोलन हुए थे | जिन आंदोलनो में भाजपा जनता के पास जाकर यह वादा करके किसी न किसी रुप से जनता को लुभाती रही की यदि भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के सभी बड़े बड़े भ्रष्ट नेता को जेल में डाला जाएगा और सारा कालाधन भी भाजपा सरकार द्वारा जब्त किया जाएगा | जिस कालाधन के बारे में यह बतलाया गया कि कांग्रेस के समय में इतना घोटाला हुआ है कि यदि उन सभी घोटालो के द्वारा किया गया जमा धन को सरकार जब्त कर ले तो वह इतना है कि सभी गरीब के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख दिए जा सकते हैं | जितना सारा कालाधन होने की बाते सिर्फ भाजपा ने ही नही कही बल्कि योगगुरु रामदेव जैसे लोग जिनके की बातो को लाखो करोड़ो लोग टी० वी० वगैरा में दिनो रात योग करते समय भी सुनते देखते रहते हैं , उनके द्वारा भी भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करते हुए , सैकड़ो हजारो करोड़ ही नही , बल्कि एक हजार लाख करोड़ कालाधन होने की बाते किया गया |
1000 लाख करोड़ कालाधन होने का प्रमाण भारी बस्ता रामदेव द्वारा अपने पिठ में लादकर लगभग सभी राष्ट्रीय टी० वी० चैनलो में योग के बहाने भांग खाए बंदर की तरह उछल उछलकर यह बतलाया और अश्वासन दिया गया कि देश विदेश में जो एक हजार लाख कालाधन जमा है , उसे भाजपा सरकार बनते ही वापस भी किया जाएगा और कांग्रेस के सभी भ्रष्ट नेताओ को जेल में भी डाला जाएगा | जिस बात में जनता द्वारा विश्वास भी कर लीया गया था , जिसके चलते भ्रष्टाचार को लेकर रामदेव के द्वारा चलाए गए आंदोलन में भारी तादार भीड़ महिला पुरुष सबकी थी | तब रामदेव और भाजपा के बिच खास समझौता भी हुए थे , जिसके अनुसार भी भाजपा सरकार बनते ही कालाधन वापस और भ्रष्टाचारियो को जेल होनी थी | जिसमे भ्रष्टाचार का जननी कांग्रेस को बताकर उसे सत्ता से हटाकर कांग्रेस के सभी भ्रष्ट नेताओ को जेल में डालने की बात की गयी | जिसके लिए रामदेव बाबा द्वारा मानो भाजपा से सात फेरे लेकर अटल समझौते किए गए थे | जिस अटल समझौते को हाथ में लेकर मीडिया में घुम घुमकर यह कहा जा रहा था कि भाजपा सरकार बनते ही इस समझौते के तहत भी कांग्रेस के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी | अथवा भाजपा रामदेव के बिच किए गए वादे और वचनो का लिखित प्रमाण जो तैयार किया गया था उसे भाजपा सरकार बनते ही पुरा किया जाएगा | पर भाजपा सरकार बनने के बाद क्या हुआ ? साक्षात प्रमाण सामने है कि कांग्रेस के खिलाफ विशेष जाँच कारवाई करने की भाजपा सिर्फ बाते करती है , कारवाई तो सिर्फ दुसरी पार्टियो के खिलाफ होती आ रही है | बल्कि कांग्रेस ने रामदेव के भितर जिस प्रकार सलवार सूट पहनकर रामलीला मैदान छोड़कर भागने के लिए दहसत आतंक पैदा किया था , उसे याद करके अब रामदेव को लापता देख जानकर जनता जरुर यह विचार करती होगी कि रामदेव भाजपा सरकार आने के बाद भी अबतक सायद कांग्रेस से इतना डरा हुआ और आतंकीत है कि उसके साथ कांग्रेस ने क्या किया था और आगे और क्या कर सकती है , इसके बारे में सोचते ही उसकी सारी हवा बाहर निकल जाती होगी | जैसे की रामलीला मैदान में आंदोलन करते समय हवा निकली थी और रामदेव अचानक से मैदान छोड़कर गायब हो गया था | जिसके बाद सलवार कमीज में मीडिया के सामने आकर भयभीत आतंकीत होते हुए बड़बड़ाने लगा की कांग्रेस उसकी जान लेने की तैयारी की थी | जिससे बचने के लिए उसे मंच से कुदकर बेहरुबिया की तरह रुप बदलकर छुपते छिपाते भागना पड़ा | जिसके चलते रामदेव अब भी इन सब मामलो से दुर ही भागता रहता है | क्योंकि उसे अब सायद भितर से यह पता चल चुका है की भाजपा कांग्रेस दोनो ही एक दुसरे के लिए खास हैं | न की रामदेव जैसे लोग इन दोनो पार्टीयो के लिए खास होते हैं | रामदेव तो मानो इन दोनो ही पार्टीयो के लिए वह बली का बकरा है , जो खास समय आने पर बली दे दीया गया | जैसे की कभी अन्ना हजारे को भी आंदोलन करवाकर उससे विशेष लाभ लेकर बली दे दीया गया | ये बली देनेवाले लोग खास चिन्हित करके खास समय के लिए भाजपा कांग्रेस द्वारा ही खास ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं | जैसे की बली देनेवाले किसी मुर्गे या बकरे को खास चिन्हित करके खास समय के लिए तैयार करते हैं | जो बली भाजपा कांग्रेस खुदको बचाने और खासकर उस कालाधन को भी बचाए रखने के लिए दिया जाता आ रहा है , जिसे भाजपा कांग्रेस सरकार के समय खास संरक्षण प्राप्त किए चोर लुटेरो ने खुल जा शिमशिम कहकर अपनी कालीगुफा में जमा कर रखा है | जिस काली गुफा से भाजपा कांग्रेस को अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए प्रत्येक चुनाव में खास टॉनिक मिलता रहता है | यू ही नही इस देश में गरिबी भुखमरी बड़ी है | अमिरी भी बड़ी है पर आखिर किन लोगो की और कितने प्रतिशत लोगो की बड़ी है ?
बल्कि थोड़ी बहुत दिखावे के लिए भ्रष्टाचारियो पर कारवाई भी जरुर होती रही है | इसके लिए जब भी कांग्रेस भाजपा शासन में रही तो दुसरी पार्टीयो के खिलाफ विशेष तौर पर CBI द्वारा कारवाई करके उन्हे सजा भी हुई है | पर कांग्रेस भाजपा को कभी भी ऐसी विशेष कारवाई नही हुई है , जिससे की उन्हे सजा मिली हो | जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ जब भी कांग्रेस भाजपा शासन के समय बड़े बड़े आंदोलन हुए , और हो रहे हैं , तो जनता द्वारा जरुर यह विशेष उम्मीद की जाती रही है कि किसी कांग्रेस या भाजपा नेता जिनके उपर की बड़े बड़े घोटालो का केश भी चल रहा है , उसके खिलाफ कारवाई होकर उन्हे भी जेल हो | पर भाजपा कांग्रेस के खिलाफ कभी भी ऐसी विशेष कारवाई नही हुई जिससे की यह कहा जा सके की वाकई में ये दोनो पार्टी एक दुसरे का प्रमुख विपक्षी पार्टी हैं | जबकि दोनो ही पार्टीयो के द्वारा किए गए सबसे बड़े बड़े घोटाले का सबसे बड़ा लिस्ट मौजुद है | जैसे की अभी भाजपा शासन में जो बाईस हजार करोड़ से भी अधिक का बैंक घोटाला करने की खबरे चल रही है | जिसमे की कांग्रेस भांग खाये बंदर की तरह हाथ में मीडिया का मैक पकड़कर उछल कूद ऐसे कर रही है , जैसे की इससे पहले कभी घोटाला ही नही हुआ | और उछल कुद करते हुए प्रेसवर्ता करके जनता को यह बतलाने की कोशिष कर रही है कि यदि उसकी सरकार बनी तो इस तरह के घोटालो के खिलाफ कड़ी कारवाई करेगी | जिस तरह की बाते भाजपा भी तब करती रही है जब कांग्रेस इस देश की सत्ता में थी | दोनो की बाते चुनाव को सबसे अधिक ध्यान में रखकर जुबान से निकलती है , जो की चुनाव समाप्त होने के बाद जुमला हो जाती है | जैसे की कांग्रेस के द्वारा कही गई बात गरिबी हटाओ भी जुमला ही साबित हुई | जिन बातो पर गौर करते हुए जनता को यह बात अच्छी तरह से समझ जाना चाहिए , की इस तरह की जुमला करके भाजपा कांग्रेस दोनो ही सरकार बनने के बाद किस तरह से देश का बेड़ा गर्त कर रखा है |
अबतक हुए बड़े बड़े घोटालो को पंख लगने के लिए गलती कांग्रेस भाजपा दोनो की है , क्योंकि आजादी के पिछले 75 सालो में लगभग 60 साल कांग्रेस ने तो 10 से अधिक साल भाजपा ने शासन किया है , इतने सालो तक दोनो पार्टी भ्रष्टाचारियो के खिलाफ क्या कारवाई की है ? जैसा की मैने बतलाया की बड़े बड़े घोटालो का जन्म कोई 2014 ई० में तो नही हुआ है ! बल्कि गोरो से मिली आजादी से लेकर अबतक जितने भी बड़े बड़े घोटालो का लिस्ट तैयार किया जाता रहा है , उसमे कांग्रेस भाजपा दोनो ही बड़े बड़े घोटाला करने में पहला और दुसरा पुरुस्कार लेनेवाली पार्टी रही है | इसलिए भी ऐ दोनो ही पार्टी खास कारवाई करके बेहत्तर रिजल्ट लाने के बजाय बड़े बड़े घोटालो को दबाते आ रही है | कांग्रेस शासन करते करते बुढ़ा गयी पर अबतक उसने कोई कारवाई नही की , तो अब क्या वह कारवाई करेगी ? सत्ता में भाजपा के रहते न तो कांग्रेस को कुछ होगा और न ही कांग्रेस के सत्ता में रहते भाजपा को कुछ हुआ | जिसे जानते हुए भी इन दोनो पार्टीयो को फिर से मौका देना बड़े बड़े घोटालो को मानो परमोशन देना है | जिसका एक उदाहरन हाल फिलहाल में बड़ा परमोशन होकर सामने आया अबतक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला के रुप में भी | क्योंकि इससे भी पहले बैंक घोटाला हो चुके हैं पर वह इससे कम के थे | जिस कम का प्रमोशन होकर ज्यादे का हो गया है | जिस घोटाले को अंजाम देनेवालो पर SBI द्वारा CBI के पास केश दर्ज करके कारवाई होने की खबरे गर्मा रही है | जो सिर्फ चुनाव के चलते कुछ समय तक गर्माएगा उसके बाद उसी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा जहाँ पर इससे भी बड़े बड़े घोटालो का भंडार पड़ा हुआ है | जिसपर कारवाई होना मतलब कांग्रेस भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान होना है | क्योंकि दोनो ही पार्टी सबसे बड़े बड़े घोटालो में डुबी हुई है | जिसके बारे में बहुत सारी जानकारी भरे पड़े हैं | इस नए घोटाले के बारे में भी यही जानकारी सामने आ रही है कि जैसे जैसे CBI और बाकि जाँच एजेंशियो की जाँच आगे बड़ेगी इन दोनो ही पार्टी के लोगो का नाम सामने आना सुरु हो जाएगा | क्योंकि एक अनुमान मुताबिक 22842 करोड़ का जो बैंक घोटाला हुआ है , वह 2012 ई० से लेकर 2018 ई० तक का है | और जैसा की सबको पता है कि 2012 ई० में कांग्रेस की सरकार थी , जो 2014 ई० में भाजपा सरकार बनने के बाद भी घोटाला जारी रहा है | जिस घोटाले में सरकार के मंत्री से लेकर बैंक के उच्च अधिकारी तक मिले होने की बाते कही जा रही है | जो मामला सामने वैसे समय में आया है , जब देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा हैं | और उस चुनाव से 2024 ई० में होनेवाले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा प्रभाव पड़नेवाला हैं | और भाजपा कांग्रेस को पता है कि घोटाला जाँच से दोनो को तो कोई खास खतरा नही है , पर चुनाव में यदि घोटाला बहस को भाजपा कांग्रेस बहस नही बनाया गया तो दोनो को ही खास खतरा जरुर मंडराने लगेगा | क्योंकि तब जनता का ध्यान ऐसे बहसो में न जाकर इन दोनो ही पार्टीयो के द्वारा अबतक किए गए बड़े बड़े वादो वचनो पर जाने लगेगा | जिसे ये दोनो ही पार्टी कभी आजतक पुरी ही नही की है | जिसको जानने के बाद जनता दोनो को ही नकारने लगेगी | जिसके चलते इस घोटाले के बहाने भाजपा कांग्रेस दोनो ही इस नये अपडेट घोटाला मामले को मानो देश में पहलीबार घोटाला हुआ है , ऐसी बात करते हुए घोटाला खबर को भाजपा कांग्रेस करके जनता का ध्यान भटकाकर चुनावी लाभ लेने की पुरी प्लानिंग है | जिस प्लानिंग के तहत कांग्रेस प्रेशवर्ता भी कर रही है | वह भी भितर से इस आत्मविश्वास के साथ की चाहे कांग्रेस की सरकार बने या फिर भाजपा का दोनो में कोई भी बने बात बराबर है | बस किसी तरह दोनो में किसी का भी सरकार वापस बन जाए | जिसके बाद दोनो के ही खिलाफ कोई खास कारवाई होनी तो है नही ! भले क्यों न भाजपा कांग्रेस के सरकार द्वारा इतने बड़े बड़े घोटाले किए गए हो , जिसपर यदि सजा मिले तो इतने बड़े बड़े घोटाले करने वालो को उम्रकैद की भी सजा हो सकती है | जो फिलहाल तो वे इतने बड़े बड़े घोटाले करके भी पुरी जीवन बिना कोई खास कारवाई हुए सिर्फ यह बाते सुनते हुए गुजार देते हैं कि उनके खिलाफ बड़ी कारवाई हो सकती है |
बल्कि प्रकृति अपनी कारवाई जरुर करती है उन्हे बुढ़ापा के बाद साँसे वापस लेकर ! क्योंकि घोटाले करने वाले अपनी शैतानी बुद्धी से चाहे क्यों न पुरी दुनियाँ का सबसे बड़ा घोटाला करके भी बच जाते हैं , पर वे प्रकृति से कभी नही बच पाते अपने उम्र का घोटाला करने की बाते सोचकर भी ! प्रकृति द्वारा साँसे वापस लेकर एकदिन उनकी भी मौत हो जाती है | जिसके बाद उनके द्वारा अपने जीवनकाल में किए गए घोटाले का विवरण इतिहास में दर्ज हो जाता है | अभी जो घोटाला सामने आया है , और इससे पहले भी जो इससे भी बड़े बड़े घोटाले के मामले सामने आए हैं , वह सभी इतिहास में दर्ज हो गए हैं | जिन घोटालो को करने या कराने वाले चाहे क्यों न कितना बड़ा नेता या अधिकारी हो , उनको यदि उनके पुरी जीवनकाल में भी कोई सजा नही मिलेगी तो भी उनकी मौत प्रकृति द्वारा साँसे वापस लिए जाने के बाद जरुर होगी ! भले ये घोटाले करने वाले बड़े बड़े घोटालेबाजो से वह धन वापस न हो पायेगी जिसे लुट या चुराकर ये झुठी शान की जीवन यह कहकर जीते आ रहे हैं कि देखो हम अपने जीवन में कितना बड़ा बन गए हैं | कितना बड़ा पार्टी बन गए हैं | कितना बड़ा मंत्री और अधिकारी बन गए हैं | चाहे तुम कितने ही बड़े क्यों न बन जाओ , तुम्हारा कुकर्म तुम्हे इंसानियत के मामले में सबसे छोटा कर देता है | क्योंकि तुमने करोड़ो लोगो की जीवन से उनके हक अधिकारो को लुट या लुटवाकर इंसानियत को इतना ज्यादे नुकसान किया है कि यदि सचमुच में नर्क जैसा कोई दुसरी दुनियाँ भी होती होगी , जहाँ की मरे हुए इंसानो को अपने जीवनकाल के दौरान किए गए कुकर्मो का हिसाब किताब देना होता होगा , तो निश्चित तौर पर बड़े बड़े घोटालेबाजो को मरने के बाद नर्क में अपने कुकर्मो का सारा हिसाब किताब खोलकर मानो आत्मसमर्पन कर देना होता होगा | जिसके बाद उनके द्वारा किए गए कुकर्मो से कितने लोगो के हक अधिकारो में डाका पड़ा था , इसका फैशला होकर नर्क में सबसे बड़ा न्याय होता होगा | भले क्यों न अभी न्यायालय में पड़े बड़े बड़े घोटालो पर न्याय नही हो रहा हो , और वह फाईलो पर धुल फांक रहा हो | मरने के बाद नर्क में सभी बड़े बड़े घोटालेबाज बड़े बड़े सजा काट रहे होते होंगे ! भले इस जीवन में बड़े बड़े घोटाले करके भी सारी सुख सुविधा भोग विलाश का मजा लेकर जीवन जी रहे होते होंगे ! जिन्दा रहने तक यदि मानो उनकी घोटालेबाज जीवन स्वर्ग लगता होगा तो मरने के बाद उनको नर्क जरुर मिलेगा | और इन घोटालेबाजो द्वारा करोड़ो लोगो के जिवन में गरिबी भुखमरी बेरोजगारी जैसी समस्या उत्पन्न करके यदि नर्क जीवन लगता होगा तो उनके मरने के बाद निश्चित तौर पर उनको स्वर्ग मिलेगा | जिसके लिए उन्हे अपने जीवन में इन घोटालेबाजो की वजह से जो नर्क जैसा जीवन मिला है , उसे स्वर्ग में तब्दील करने के लिए अति दुःखी होकर अति पूजा पाठ करने की भी जरुरत नही है | अति पूजा पाठ तो उन लोगो को पुरी जीवन करते रहना चाहिए जो बड़े बड़े कुकर्म करके भी अपने जीवन में कोई सजा नही काट रहे होते हैं | क्योंकि मरने के बाद उन्ही को तो नर्क सजा मिलनी है | जिसकी सुनवाई कोई जज नही बल्कि वह करता है , जिसकी पूजा पाठ की जाती है | जिसकी कोई पूजा करे या न करे वह सबके कर्म और कुकर्मो का हिसाब किताब रखते हैं | जिस भगवान की पूजा हिंदू प्रकृति पूजा के रुप में भी करता है | जो प्रकृति जीव निर्जीव सबमे मौजुद है | जीवित इंसान में भी और मरे हुए इंसान में भी ! बिना भगवान के कोई न जीव कहला सकता है , और न ही निर्जीव कहला सकता है | क्योंकि बिना भगवान के उसका कोई वजूद ही नही रहेगा | न इस दुनियाँ में और न ही उस दुनियाँ में यदि कोई प्रकृति दुनियाँ से भी बाहर की कोई दुसरी दुनियाँ स्वर्ग नर्क वाकई में होती होगी ! जहाँ की लोग प्रकृति हवा आग पानी भोजन हरियाली वगैरा अप्रकृति तौर पर प्राप्त करते होंगे ! प्रकृति हवा नही लेते होंगे , प्रकृति पानी नही पीते होंगे , प्रकृति से प्राप्त भोजन नही लेते होंगे , प्रकृति से प्राप्त अग्नि नही लेते होंगे , कोई दुसरे ही प्रकार का हवा पानी भोजन हरियाली अग्नि प्राप्त होता होगा | जो की इस प्रकृति से प्राप्त हवा पानी भोजन हरियाली वगैरा से अलग होता होगा | जो की नर्क में सबसे खराब होता होगा और स्वर्ग में सबसे अच्छा होता होगा | जिसे मरने के बाद प्राप्त करने के लिए बड़े बड़े कुकर्म करने पर नर्क वाला मिलता होगा , और सत्यकर्म करने वालो को स्वर्ग वाला मिलता होगा | मसलन मरने के बाद सबसे अच्छा वाला भोजन स्वर्ग में मिलता होगा , और सबसे खराब भोजन नर्क में मिलता होगा | कांग्रेस भाजपा लंबे समय से बड़े बड़े कुकर्म करके नर्क में सबसे खराब वाला भोजन करने की तैयारी में लगी हुई हैं | भले वे क्यों न अभी बड़े घोटाले जैसा बड़े कुकर्म करके प्रकृति से प्राप्त सबसे अच्छा वाला भोजन करके गरिबी भुखमरी से संघर्ष कर रहे लोगो के इस जिवन में सबसे खराब वाला भोजन करा रहे हैं | जिसे कांग्रेस या भाजपा सरकार सबसे खराब वाला भोजन जानकर कभी नही खाती है अपने इस जीवन में ! जैसे की भाजपा कांग्रेस सरकार क्या कभी गंदा पानी पीती है ? क्या कभी कुड़े कचड़े से चुनकर खाती है ? ऐसा भोजन नही खाती पीती है , बल्कि इस देश के लाखो करोड़ो लोगो को ऐसा खराब भोजन जरुर करा रही है | ऐ दोनो ही सरकार खुदको भले क्यों न आधुनिक भारत , गरिबी हटाओ , शाईनिंग इंडिया , डीजिटल इंडिया आर्थिक मामले में PHD की हुई समझती है , पर प्रयोगिक सच्चाई यही है की 1947 ई० से लेकर अबतक जो लगभग 75 साल का शासनकाल रहा है , उसमे कांग्रेस लगभग 60 साल का और भाजपा लगभग 10 साल तक का शासन रहा है , लेकिन भी ये दोनो ही पार्टी सबको साफ पानी तक उपलब्ध नही करा पाएं हैं तो काहे का PHD ! भले क्यों न कांग्रेस भाजपा एक दुसरे को PHD ज्ञान यह कहकर देते रहें की उनके शासन में इस देश की जनता आर्थिक रुप से बहुत विकाश किए हैं और सभी लोग अच्छा भोजन खा पी रहे हैं , पर कांग्रेस भाजपा अपनी आधुनिक भारत गरिबी हटाओ , शाईनिंग इंडिया , डीजिटल इंडिया PHD डिग्री नर्क में जाकर दिखाकर वहाँ खुदको साबित करना की वाकई में कांग्रेस भाजपा शासन में सबको साफ पानी और बेहत्तर भोजन मिल रहे थे की करोड़ो लोग गरिबी भुखमरी से मर रहे थे और गंदा पानी खराब भोजन करने के लिए भी मजबूर थे |
मैं न तो भाजपा का समर्थक हूँ , और न ही कांग्रेस का समर्थक हूँ , क्योंकि दोनो ने ही इस देश का बेड़ा गर्त कर रखा है , चाहे 60 सालो तक शासन करनेवाली कांग्रेस हो या फिर 60 महिने का मौका मांगकर भारी बहुमत से जीतकर आई भाजपा हो , दोनो के ही कार्यकाल को जब मैं नेहरु का आधुनिक भारत, इदिरा का गरिबी हटाओ , अटल का शाईनिंग इंडिया और अब मोदी का डीजिटल इंडिया विकाश की तुलना करता हूँ , तो इन सभी नारो को देकर बनी सरकार के कार्यकाल के दौरान गरिबी भुखमरी से मरे और मर रहे नागरिको के बारे में देश विदेश की जानकारी और खुद सरकार के द्वारा ही बंट रही बीपीएल कार्ड जो की गरिबी हटाने की बाते करते करते डीजिटल हो गया है , उसकी संख्या जिससे की कहीं ज्यादे संख्या गरिबो की है , उसे सामने रखकर कांग्रेस और भाजपा को फिर से मौका मिलना चाहिए की नही मिलना चाहिए यह तय करता हूँ ! रही बात किसी के परिवार के बारे में कैसी सोच रखनी चाहिए , तो मेरा ख्याल से मोदी अपना परिवार आरएसएस को मानता है , जिसके बारे में गलत बात करना यदि गलत है , तो खुद कांग्रेस और उसके नेता ही नही बाकि भी वे लोग अपने बारे में सोचे जो आरएसएस की बुराई करते रहते हैं , मेरा ख्याल से यदि किसी का परिवार ही भ्रष्टाचारी है , जो की अपने पुरे परिवार की सहमती से भ्रष्टाचार करके मिल बांटकर कालाधन इकठा करके उससे अपनी झुठी शान की जिवन जीता है , तो फिर उस परिवार की बुराई करना उसे सुधरने के लिए मानो यह शबक देना है कि भ्रष्टाचार करना बंद करके अच्छा इंसान अच्छा परिवार बनो , न कि कोई माता पिता अपने बच्चो को चोर लुटेरे बनना सिखाये | और उसके बच्चे भी मेरे पापा मम्मी मम्मी कितने अच्छे लोग हैं , चोरी और लुट लुटकर सारी सुख सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं , कितने महान लोग हैं , कहकर ऐसे माता पिता बच्चे और परिवार की भी कोई कभी बुराई ही न करे , हलांकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कोई माता पिता बच्चे या फिर किसी का परिवार कैसा है , कहीं बड़े बड़े अपराध में तो डुबा हुआ नही है ! खैर भाजपा के नेता कांग्रेस के नेता के परिवार के बारे में जो कुछ भी बाते करते हैं , यह तो इस बात पर निर्भर करता है कि कही गयी बात गलत है की झुठ है , अथवा किसका परिवार कैसा है ? जो की हमसे ज्यादा सायद कांग्रेस को भाजपा नेता के परिवार और भाजपा को कांग्रेस नेता के परिवार के बारे में ज्यादे पता है | क्योंकि दोनो एक दुसरे के द्वारा किए गए बड़े बड़े भ्रष्टाचार की लिस्ट भी किसी भी पार्टी से ज्यादे बेहत्तर बतलाते रहते हैं | वैसे गुगल सर्च मारने पर भी दोनो के द्वारा किए गए बड़े बड़े घोटालो का लिस्ट सामने आ जाता है | क्योंकि गुगल को भी पता है इनके द्वारा किए गए बड़े बड़े घोटालो का इतिहास | यू ही नही अबतक भी देश का बेड़ा गर्त हो रखा है | जिसका मुल सारांश अभी की भाषा में यही है कि यह अमृतकाल नही बल्कि इस कृषि प्रधान देश में हजारो सालो से गुलामीकाल चल रहा है ! यह देश हजारो सालो से पुरी तरह कभी आजाद ही नही हो पाया है विदेशी मुल के कबिलई लोगो द्वारा किए गए गुलामी से ! जो पुरी आजादी यदि मिली होती तो मैं ही नही पुरी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे कोई भी वह व्यक्ती जिसे लगता है कि यह देश पुरी तरह से आजाद नही है , वह इस तरह के विचार या पोस्ट सायद ही लिखता यह बताने के लिए की कांग्रेस भाजपा दोनो ही का शासन में इस देश का बेड़ा गर्त हो रखा है | क्योंकि तब सायद कम से कम मैं तो अपनी नीजि जीवन के बारे में सबसे पहले सोचते हुए विकाश की बाते कर रहा होता ! पर चारो तरफ गुलामी की आग लगी हुई है , और कांग्रेस भाजपा शासन में आधुनिक भारत शाईनिंग इंडिया डीजिटल इंडिया वह भी अमृतकाल चल रहा है , यह मानना मुर्खता नही तो और क्या है ? जो या तो झुठी पक्ष विपक्ष बनकर ( -) (-) , (+)(+) गे सरकार चला रही है, जिसके चलते विकाश पैदा नही हो रहा है , या तो फिर विकाश को जन्म देने में असमर्थ होने का मुल कारन मानो दोनो में कोई एक नपुंशक या बांझ विचारधारा है ! या तो फिर दोनो ही बांझ और नपुंशक विचारधारा है विकाश को जन्म देने के मामले में ! नही तो फिर विकाश का जन्म अबतक हो जाना चाहिए था इनके आधुनिक भारत गरिबी हटाओ शाईनिंग इंडिया डीजिटल इंडिया जैसे विचारो से ! इनको इतना मौका मिलने के बाद भी गरिबी भुखमरी बेरोजगारी का मंजर ऐसी नही दिखनी थी ! पाँच साल काफी होता है विकाश को जन्म देने के लिए ! मैं विकाश का जन्म हो गया यह तब मानुंगा जब कम से कम गरिबी रेखा से भी निचे का जीवन जीने वाले अथवा बीपीएल जीवन जीनेनाले की जीवन में तो कम से कम इतना क्रांतीकारी सुधार सरकार बनने के बाद आए की बीपीएल कार्ड ही बनना बंद हो जाय विकाश का पैदा होते ही यह मंथन करके कि अब देश का इतना विकाश हो गया है कि कोई बीपीएल जीवन नही जीएगा ! जबकि अभी भी सिर्फ बीपीएल की आबादी ही इतनी है जितनी की 1947 ई० में पुरे देश की आबादी थी ! क्या यही है आर्थिक क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा शासन का PHD ? गरिब की आबादी , मध्यम वर्ग की आबादी और फिर अमिरो की आबादी के बारे में तो जोड़ा ही नही जाता है बीपीएल आबादी में , क्योंकि भले यह देश गरिब देशो की लिस्ट में आता है , पर यह देश चूँकि धन संपदा से अमिर देश है , जिसके चलते इसे सोने की चिड़ियाँ भी कहा जाता है | इसलिए स्वभाविक भी है कि यहाँ ऐसे कभी भी ऐसे दिन देखने को नही मिलेंगे जब सभी गरिब बीपीएल हो जाएंगे ! भले क्यों न कितना ही गुलामीकाल चल रहा हो , तो भी सभी लोग कभी भी गरिब बीपीएल नही होंगे ! जैसा की गोरो के शासन के समय भी इस देश में सभी लोग गरिब बीपीएल नही थे | पर विकाश का मतलब यह नही की धन संपदा से अमिर देश में कोई गरिबी भुखमरी से मरे और कोई अति खा खाकर पेट फटने से मरे ! कम से कम संतुलित तो हो गरिबी अमिरी में ! जो की कांग्रेस भाजपा दोनो ही संतुलित करने में नकाम रही है ! जिन दोनो को तो अब रिटायर होकर भजन कीर्तन करते जीवन गुजारना चाहिए ! क्योंकि ये दोनो में यदि कोई विकाश को पैदा कराने में सक्षम होते हुए भी यदि मान लेते हैं किसी कारन से नकाम हुए भी होंगे तो वह कारन हो सकता है ये दोनो ही रोज विकाश को पैदा करने के लिए कल सुहागरात मनाएंगे विचार करते हुए सुहागरात न मनाकर भजन कीर्तन में ही पुरा जवानी समय गुजार दीए ! क्योंकि 1947 ई० में यदि किसी का जन्म हुआ होगा तो क्या वह अब भी जवान होगा कि उसे फिर से यह सोचकर मौका दिया जाय कि पुरा जवानी विकाश को जन्म नही दिलवा पाया अब सायद बुढ़ापा में जरुर जन्म दिला पाएगा ! जबकि पेट में आंत नही और मुँह में दांत नही ऐसी उम्र आने लगता है , तो नए को मौका मिलनी चाहिए ! क्योंकि वैसे भी ऐसा समय आने पर किसी इंसान को घर भगा रहा होता है , और घाट बुला रहा होता है | जितना समय कांग्रेस भाजपा को मिला है देश में विकाश को पैदा करने का उतना समय मिलने के बाद दोनो का समय ऐसा ही चल रहा है ! दोनो को अब विकाश को जन्म दे सकते हैं कहकर फिर से सरकारी विदेश दौरा करने के बारे में नही बल्कि तीर्थयात्रा के बारे में सोचते हुए अब भजन कीर्तन करते हुए जीवन गुजारना चाहिए ! जिनको फिर से मौका देना मतलब देश का किमती समय बर्बाद करना है ! ये दोनो वैसे भी देश का बहुत ज्यादा समय सिर्फ यह विचार करते बर्बाद कर दिए हैं कि विकाश हो रहा है , विकाश हो रहा है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें