अच्छे दिन आनेवाले हैं कि भाजपा कांग्रेस के दिन जानेवाले हैं


अच्छे दिन आनेवाले हैं कि भाजपा कांग्रेस के दिन जानेवाले हैं !
भाजपा कांग्रेस युक्त शासन चुनाव परिणाम


भाजपा पार्टी द्वारा सबके अच्छे दिन आऐंगे नारा लगाकर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने से पहले ये जुमलाबाजी की गयी थी कि चोर लुटेरो द्वारा चुराकर रखा गया कालाधन के बारे में एक एक पाई का हिसाब किताब कांग्रेस मुक्त भाजपा सरकार बनने के बाद लिया जायेगा | और बड़े बड़े भ्रष्टाचारियो को जेल में भी डाला जायेगा | जिसके लिए साठ साल बनाम साठ महिने का अवसर भाजपा पार्टी द्वारा मांगा गया था | जो साठ महिना अब पुरा होने ही वाले हैं , लेकिन भी साठ साल बनाम साठ महिने का अच्छे दिन नही आनेवाले हैं बल्कि कांग्रेस युक्त भाजपा होकर ये सिर्फ जुमला साबित होनेवाला है | जबकि चूनाव से पहले प्रधानमंत्री उम्मिदवार द्वारा पंद्रह बीस लाख की जुमला और भाजपा का एक खास समर्थक योग बाबा द्वारा भी भाजपा के साथ समझौता करके मंच में उछल कुद करके हजारो लाखो करोड़ कालाधन जब्त की जायेगी ऐसी बाते हजारो किलोमिटर दुरी तय करके अनगिनत मंचो द्वारा अपने द्वारा विश्वास में लेकर मानो योग करते करते भी वचन ली गई थी | जिनके द्वारा वोट मांगते समय की सारे वचनो का सबूत और जानकारी ऑडियो और विडियो के रुप में इंटरनेट में भी मौजुद है | भले झुठी शान बचे पर वचन न निभाया जाय मानकर चुनाव प्रचार के समय की गयी वादो को अब जुमला कहकर अपनी मुँह फेर दिया गया हो | जिस तरह की बड़े बड़े वादे और वचन कांग्रेस सरकार के समय भी की गयी थी | जो सबूत के तौर पर खुद कांग्रेस की पुरानी चुनाव घोषना पत्र में और ऑडियो विडियो के रुप में इंटरनेट सर्च मारने पर भी मौजुद है | बल्कि कालाधन का सबूत भी कांग्रेस भाजपा दोनो के ही पास काली लिस्ट का फाईल के रुप में भी मौजुद था | जिसे लेकर चुनाव प्रचार करते समय बार बार ये कहा जा रहा था कि बस सिर्फ एकबार मौका मिले तो सलवार सुट पहनने के लिए मजबूर करने वाले कांग्रेस में मौजुद बड़े बड़े भ्रष्टाचारियो को जेल में डाला जायेगा  | और साथ साथ रामलीला मैदान में होने वाले अन्ना हजारे आंदोलन जैसे सारे आंदोलनो को उनके सही अंजाम तक पहुँचाने के लिए खास कारवाई भी होगी | ताकि बड़े बड़े घोटालो के खिलाफ सड़को पर चल रहे आंदोलन को समर्थन करने वाली प्रजा इस बात से निश्चित हो सके की बड़े बड़े भ्रष्टाचारी अब जेल जाएंगे | जो कि भाजपा पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने के बाद सारे आंदोलन सही अंजाम तक पहुँचा तो नही पर फिर से चुनाव का समय जरुर पहुँच गया है | 

कुल मिलाकर कांग्रेस का साठ साल भी फेल और भाजपा का साठ महिना भी फेल साबित हो चुका है | 



हलांकि भाजपा इससे पहले भी करिब साठ महिना मानो शाईनिंग इंडिया का नारा लगाकर शासन कर चुकि है | लेकिन भी न तो आधुनिक भारत और गरिबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी देश और विदेश में जमा कालाधन का हिसाब किताब साठ सालो में भी लगा सकी है , और न ही साठ महिने शाईनिंग इंडिया भाजपा सरकार के बाद फिर से साठ महिने डीजिटल इंडिया भाजपा सरकार में हिसाब किताब लगा सकी | क्योंकि भाजपा कांग्रेस दोनो के उपर ही इस देश में सबसे अधिक बड़े बड़े भ्रष्टाचार का आरोप भी लगे हुए हैं | बल्कि विदेशो में भी जा जाकर देश और प्रजा का विकाश करने के बहाने अपनी और अपने मुठीभर धन्ना कुबेरो का विकाश करने के लिए राफेल और बोफोर्स जैसी बड़ी बड़ी दलाली खाने और बड़े बड़े भ्रष्टाचारियो को भगाने का भी आरोप लगे हुए हैं | जाहिर है दोनो पार्टी के उपर लगे बड़े बड़े आरोपो का ठीक से जाँच कोई तीसरी पार्टी ही निश्चित रुप से करा सकती है | जैसे की भाजपा कांग्रेस सीबीआई का जाँच कांग्रेस भाजपा छोड़ बाकियो में अच्छी तरह से सीबीआई डंडा चलाकर कराती आ रही है | क्योंकि अक्सर क्षेत्रीय पार्टियो को दबाने या डराने के लिए कांग्रेस भाजपा पार्टी सरकार बनने के बाद मिली शक्ती का गलत इस्तेमाल करके सीबीआई का डंडा चलवाती रही है , ताकि भाजपा कांग्रेस की ही दबदबा केन्द्र और सबसे अधिक राज्यो में भी बनी रहे ये आरोप भी बार बार लगती रही है | जिसके बाद लालू जैसे नेताओ को सजा भी जल्दी से भाजपा कांग्रेस दिलवाती है ये बाते भी कही जाती रही है | जो स्वभाविक है क्योंकि लालू को जिस प्रकार की सजा मिली है , उस तरह का सजा कांग्रेस भाजपा को फिलहाल तो हो ही नही सकती भले क्यों न कांग्रेस भाजपा के नेताओ के उपर हजारो लाखो करोड़ का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा हो | जो स्वभाविक है क्योंकि वाकई में यदि भाजपा कांग्रेस के उपर भी सीबीआई और बाकि जाँच शक्तियो का इस्तेमाल किसी तीसरी पार्टी के द्वारा किया जाय तो फिर निश्चित तौर पर कांग्रेस भाजपा के बहुत सारे भ्रष्ट नेताओ की जेल में लाईन लगने वाली है | क्योंकि कोयला घोटाला जो कि यदि साबित हो जाय तो लालू को तो हरी हरी पशु चारा खाने का सजा मिल रही है , भाजपा कांग्रेस के नेताओ को तो बड़े बड़े काली काली प्रकृत पहाड़ पर्वत और कोयला वगैरा खनिज संपदा खाने का सजा मिलेगी | क्योंकि आठ दस लाख करोड़ का तो सिर्फ कोयला घोटाला और बड़े बड़े पहाड़ पर्वतो को गैर कानूनी तरिके से खनन करवाकर पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँचवाने का आरोप लगा हुआ है कि कांग्रेस भाजपा सरकार के समय ही मानवता और पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाने की सबसे बड़े बड़े आरोप लगे हुए हैं | जो कितनी किमत की हो सकती है इसकी कल्पना सिर्फ इस झांकी से ही लगाई जा सकती है कि सजा काट रहे लालू ने जितनी रकम की चोरी किया है , उतनी रकम तो कांग्रेस भाजपा के लिए चखना और चटनी भी नही है | 

करोड़ो की चोरी और हजारो लाखो करोड़ की चोरी में हीरा चोर और खीरा चोर से भी बड़ा अंतर आ जाता है | 

गरिबी हटाओ आधुनिक भारत शाईनिंग इंडिया डीजिटल इंडिया नेतृत्व


भारत के घोटालों की सूची

क्योंकि भाजपा कांग्रेस में तो मानो  हीरा की खान की चोरी का आरोप है | जो यदि साबित हो गई तो संभवता अली बाबा और चालीस चोर वाली गुप्त गुफा में छिपाई गई कालाधन तो काल्पनिक गुप्त खजाने की कहानी है , हकिकत में गुप्त खाता जो कि देश विदेश के साथ साथ बेनामी गुप्त खजाना के रुप में भी मौजुद है उसकी पोल खुल जा सिमसिम मंत्र तीसरी पार्टी की सरकार द्वारा ही तलाशने की जरुरत जनता को हो रही है |क्योंकि खुद भाजपा कांग्रेस सरकार के उपर ही देश और प्रजा को सबसे अधिक लुटने का बड़े बड़े आरोप लगे हुए हैं | जिन आरोपो में कितनी सच्चाई है उसके बारे में भी पता चल जायेगी जब जादुई डंडा कांग्रेस भाजपा के उपर भी पड़ने लगेगी जो फिलहाल तो नही पड़ रही है | जिसके चलते सिर्फ लालू जैसो को ही खास रुप से सजा डंडा पड़ रही है | वह भी मेरी निजी विचार तो यह है कि लालू के उपर अचानक से डंडा इसलिए तेज गति से पड़ी और सजा की कारवाई हुई क्योंकि लालू भी अब भाजपा के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी सबसे बड़ी खतरा लगने लगे हैं | जिस लालू को मैं मेरे  उन टॉप 10 पसंदीता नेताओ में एक मानता हूँ , जिनके द्वारा भाजपा कांग्रेस को केन्द्र से और राज्यो से भी हटाकर देश की राजनिती में भारी परिवर्तन लाई जा सकती है | जिसके चलते ही तो वे भी इतने कठिन संघर्ष कर रहे हैं | जिस तरह के वीर नायको जिन्होने गलत संगत में पड़कर की गई अपनी गलती कबूल करके सजा भी काट रहे हैं | जिनको अभी और भी अधिक कठिन संघर्ष करना अभी बाकी है | क्योंकि कांग्रेस का सफाया तो सिर्फ झांकी है | भाजपा का सफाया भी अभी बाकि है |और साथ साथ लोकतंत्र के चारो स्तंभो से मनुवादियो का दबदबा समाप्त होकर इस देश के मुलनिवासियो जो चाहे जिस धर्म में मौजुद हो उनका दबदबा कायम होना तो बाकि है | जो सब दरवाजे क्षेत्रिय ताकतो को मिल जुलकर तीसरी पार्टी के नेतृत्व में आई सत्ता की चाभी से ही खुलेगा | जो बात मुझसे पहले भी कही जा चुकि है | जो सौ प्रतिशत सत्य है कि इस देश की सत्ता मुलनिवासियो के हाथो में जबतक नही आ जाती तबतक कठिन संघर्ष जारी रहेगा | जिसके लिये उत्तर से लालू मयावती मुलायम शरद दक्षिण से देवगोड़ा वगैरा और पश्चिम से चौटाला वगैरा पूरब से ममता वगैरा की एकजुट होकर देश में तीसरी शक्ती लाने के लिए खास जरुरत है | क्योंकि तीसरा नेत्र खोलने की जरुरत तब ज्यादे पड़ती है जब मनुस्मृती जैसे मनुवादी विचारो को भष्म करने की खास जरुरत पड़ती है | जैसे की मंडल और कमंडल के समय भी पड़ी थी | बल्कि मंडल कमंडल तो बस झांकी है ,मनुवादियो की सत्ता से पुरी अजादी तो बाकि है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मी के मौसम में उगने वाले ये केंद फल जीवन अमृत है और उसी फल का केंदू पत्ता का इस्तेमाल करके हर साल मौत का बरसात लाई जा रही है

साक्षात मौजुद प्रकृति भगवान की पुजा हिन्दु धर्म में की जाती है , न कि मनुवादियो के पूर्वज देवो की पुजा की जाती है

गुलाम बनाने वाले मनुवादी के पूर्वजों की पूजा करने वाला मूलनिवासी फिल्म कोयला का गुंगा हिरो और मनुवादी प्रमुख बिलेन है